फतेहाबाद: शमशाबाद में स्नैक्स खाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी, खाद्य विभाग की टीम ने दुकान से लिए सैंपल
Fatehabad, Agra | Oct 14, 2025 शमशाबाद के प्रदीपशर्मा ने अपनी पुत्री प्रियांशी को कस्बे की एक दुकान से पेकिट बंद स्नैक्स दिलवाया जिसे खाकर उसकी तबीयत बिगड़ गई । पैकेट पर एक्सपायरी डेट पड़ी हुई थी। जिसकी शिकायत लेकर वह दुकानदार के पास पहुंचा लेकिन दुकानदार ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया शिकायत पर मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने शमशाबाद पहुंचकर दुकान से स्नैक्स और नमकीन के नमूने लिए ।