फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम धारा में बाजरे के खेत में मिला 8 फीट लंबा अजगर, बनकर्मियों ने जंगल में छोड़ा
Fatehabad, Agra | Oct 14, 2025 फतेहाबाद के ग्राम धोर्रा में मंगलवार सुबह एक बाजरे के खेत में 8 फीट लंबा अजगर पड़ा हुआ मिला जिसको देखकर बाजरा काट रहे ग्रामीणों की चीख निकल गई। घटना की जानकारी क्षेत्रीय वन कार्यालय को दी गई मौके पर पहुंचे बनकर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गई।