चान्दन: सिझुआ गांव में जीविका दीदी के श्रृंगार दुकान का उद्घाटन, सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत हुआ आयोजन
Chanan, Banka | Feb 20, 2026 सिझुआ गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत महिला जीविका ग्राम संगठन द्वारा जीविका दीदी सुषमा देवी के श्रृंगार दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। बीपीएम ने बताया कि श्रृंगार दुकान से केवल उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता ही नहीं बढ़ेगी बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगी। मौके पर जीविका सीएम सहित अन्य उपस्थित थे।