रजौली: प्रखंड राजद में बढ़ा असंतोष, कार्यकर्ताओं ने नए प्रखंड अध्यक्ष का किया बहिष्कार
Rajauli, Nawada | Jun 29, 2026 रजौली। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में रविवार को कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष द्वारा नियुक्त नए प्रखंड अध्यक्ष का विरोध करते हुए कहा कि संबंधित युवक का पार्टी में कोई सक्रिय योगदान नहीं रहा और अधिकांश कार्यकर्ता उसे जानते तक नहीं हैं।