डिंडौरी: जिला एवं सत्र न्यायालय डिंडौरी ने रास्ता रोककर बेरहमी से हत्या करने के तीन आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
डिंडौरी मीडिया सेल प्रभारी दिलावर धुर्वे ने बुधवार शाम 5:00 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि रास्ता रोककर बेरहमी से लात घूंसो और लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या करने वाले तीन आरोपी हेमराज उर्फ भेला मरकाम उम्र 50 वर्ष, आशीष तिवारी उम्र 32 वर्ष और धर्मेंद्र सोनवानी उम्र 40 वर्ष को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनवाई करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।