कायमगंज: किसानों ने खाद कालाबाजारी और स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था पर उठाई आवाज, तहसील दिवस पर एसडीएम को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी रामबहादुर राजपूत ने अन्य पदाधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन कायमगंज एसडीएम अतुल कुमार सिंह को सौपा। ज्ञापन में बताया कि कायमगंज क्षेत्र में खाद विक्रेता खुलेआम कालाबाजारी कर रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर अवस्थाओं का भंडार है।कई अन्य समस्याएं भी रखी गई।