चंदेरी: ग्राम वेंदीपुर देवलखो की 19 वर्षीय युवती घर से लापता, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम वेंदीपुर देवलखो ने बताया कि 11 जुलाई की रात करीबन 10:00 बजे से मेरी बेटी उम्र 19 वर्ष घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने 16 जुलाई की देर रात फरियादी के कहे अनुसार मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा युवती की तलाश शुरू कर दी है।