ग्वालियर शहर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक घायल एवं असहाय गिद्ध की जान बचा ली गई। मामला ग्वालियर प्रेस क्लब के पास निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड क्षेत्र का है, जहां एक बड़े होम पाइप के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक गिद्ध को रस्सी से बांधकर छोड़ दिया गया था।
जानकारी के अनुसार, पत्रकार जितेंद्र पांडे एवं रवि राजोरिया वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पाइप के नीचे बंधे गिद्ध पर पड़ी। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से गिद्ध को बांधने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों ने तत्काल वन्यजीव एवं चिड़ियाघर विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और गिद्ध का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उपचार एवं देखभाल के लिए चिड़ियाघर ले गई।
स्थानीय लोगों ने समय पर सूचना देकर वन्यजीव की जान बचाने के लिए जितेंद्र पांडे और रवि राजोरिया