गैस सिलेंडर चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार |
#Dewas #DewasPolice #GasCylinderTheft #CrimeNews #CCTVFootage #PoliceAction #BreakingNews #LocalNews #MPNews #NewsUpdate
देवास में गैस सिलेंडर चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार फरियादी योगेंद्र सिंह पिता भेरू सिंह निवासी बालगढ़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी गैस वितरण गाड़ी से दो अज्ञात व्यक्ति गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए थे।
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने इरफान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से चंद्रशेखर नगर का निवासी है और वर्तमान में सुपर मार्केट क्षेत्र में रह रहा था।
कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।