बक्सर: पड़री गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | Jul 3, 2024 जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।बताया जा रहा है फोन पर पति से झगड़ा के बाद विवाहिता द्वारा अपनी 2 साल को बेटी पर गुस्सा निकाला जा रहा था। जिसका विरोध सास ने किया तो महिला ने ऐसा कदम उठाया है। औद्योगिक थानाध्यक्ष अविनाश कुमार से बात की गई तो उन्होंने इस घटना की पुष्टि किया है।