बीकानेर: साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' में 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का खुलासा किया है। ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत साइबर थाना व साइबर रिस्पॉन्स सेल की संयुक्त टीम ने दो शातिर आरोपी साहिल खान और सचिन बिश्नोई को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व आईपीएस शालिनी बजाज के सुपरविजन