दतिया नगर: ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में स्टेडियम ग्राउंड पहुँचे कलेक्टर, बच्चों का बढ़ाया उत्साह
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह- 2026 में खिलाड़ियों के बीच पहुँचे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने व्यक्तित्व विकास के तहत उपस्थित खिलाड़ियों को प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से संबोधित किया । उन्होंने कहा कि खिलाड़ी कभी हारता है तो कभी जीतता है इस हार और जीत के बीच में वह हार को पचाना सीख जाता है.