मुरैना नगर: जयपुर छेड़छाड़ का आरोपी राहुल गुर्जर दाढ़ी-मूंछ कटाकर मुरैना न्यायालय पहुंचा, सरेंडर के बाद जेल
राजस्थान के जयपुर में विगत दिनों गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो के आरोपी राहुल गुर्जर ने बुधवार को मुरैना जिला न्यायालय में भेष बदलकर सरेंडर कर दिया। दाढ़ी-मूंछ कटवाकर पहुंचे आरोपी ने 2018 के लूट मामले में पेशी दी, जिसमें वह लंबे समय से फरार था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। जयपुर पुलिस भी मुरैना पहुंच चुकी है और ट्रांजिट रिमांड की तैयारी कर रही है।