फरीदाबाद: गांव खेड़ी कला में सड़क दुर्घटना में तीन कांवड़ियों की हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल
25 फरवरी की रात ये नौजवान डाक कावड़ लेकर फरीदाबाद की तरफ प्रस्थान करने लगे। इस डाक कावड़ टीम में खेड़ी कला और महमूदपुर के युवा शामिल थे। ये कावड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर फरीदाबाद आ रहे थे तभी रात लगभग दो से तीन बजे के बीच में गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने पीछे से पांच कांवड़ियों को रौंद दिया जिसमें तीन कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल