उदवंत नगर: आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गर्दनीबाग पटना में किया धरना प्रदर्शन
30 दिसंबर सोमवार के दिन संध्या 5 बजे आशा कार्यकर्ताओ ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन गर्दानीबाग पटना में किया। जिस दौरान भोजपुर जिला के उदवंतनगर प्रखंड सहित अन्य प्रखंड के आशा कार्यकर्ता शामिल हुई। मौजूद आशा कार्यकर्ताओ ने कहा की सीएम हम सभी के साथ अन्याय कर रहे है इतने बीतने के बाद भी हम सभी का मानदेय लागू नहीं किए है।