खलीलाबाद: धर्मपुरा में आग की घटना का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, नुकसान का सर्वे कर तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग
धर्मपुरा गांव में खेतों में लगी आग के बाद गुरुवार दोपहर डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर राजस्व व पुलिस टीम को निर्देश दिए। डीएम ने फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा, ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके, वहीं एसपी ने गश्त बढ़ाने व आग के कारणों की जांच के निर्देश दिए।