कनाड़िया: अवैध शराब पर आबकारी की कार्रवाई जारी, कलेक्टर ने कहा- निर्माण व बिक्री पर लगे पूरी रोक
आबकारी विभाग की टीम ने मोती तबेला रोड से दो पहिया वाहन को रुकवा कर तलाशी ली जिस पर अवैध शराब बरामद की गई जो अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग ने मदिरा तथा वाहन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है वहीं जब्त मदिरा और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 85 हज़ार रुपये के आसपास आंकी गई है