अरवल: सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना पर डीएम ने किया निरीक्षण
Arwal, Arwal | Aug 22, 2026 सोन नदी के जलस्तर एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा।बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले में बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा सहार पुल के समीप सोन नदी के जलस्तर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विशेष निर्देश दिया है