दर्दनाक हादसा, विधायक ने बढ़ाया हौसला
अरवल के कुर्था थाना क्षेत्र के पीरही गांव में दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय पूर्णिमा कुमारी की 11 हजार हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। सूचना मिलते ही कुर्था विधानसभा के लोकप्रिय विधायक पप्पू वर्मा मृतका के परिजनों से मिलने पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
#ArwalNews #Kurtha #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #Arwal #PUBLICKIAWAAZNEWS #दर्दनाक_हादसा #करंट_से_मौत Public ki Awaz Arvind Yadav A1 express Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Aug 23, 2026