कटघोरा: स्कूल के सामने सड़क पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक, एक सप्ताह में सुधरेंगी व्यवस्थाएं
Katghora, Korba | Jun 24, 2026 डीएवी एवं केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा के मुख्य द्वार के सामने स्थित सड़क पर वाहनों की बढ़ती आवाजाही और छात्रों की सुरक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों की अहम बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय पार्षद नवीन कुकरेजा भी मौजूद रहे।दरअसल, दोनों विद्यालयों के सामने की मुख्य सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रमुख मार्ग बन गई है।