कोरबा: कोरबा में खूनी हमले के दौरान विवाद सुलझाने पहुंचे युवक पर बरसे ईंट-पत्थर, मारपीट में टूटा जबड़ा
Korba, Korba | May 12, 2026 कोरबा में बीती रात रामपुर बस्ती में एक युवक पर सात-आठ लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में युवक का जबड़ा पूरी तरह टूट गया। घायल युवक को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।पीड़ित 27 वर्षीय करण बरेठ के पिता राजेश बरेठ ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यह घटना बीती रात रामपुर शराब भट्टी के सामने हुई।