प्रयागराज: ईद के चांद का हुआ दीदार, चौक सहित विभिन्न प्रमुख बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़
30 दिनों तक रोजे रखकर खुदा की बारगाह में इबादत करने वाले खुदा के नेक बंदों के लिए खुशियों की ईद आई है, दरअसल आज बुधवार की देर शाम को प्रयागराज में ईद के चांद का दीदार हुआ है, कल गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर ईद मनाई जाएगी,चांद का दीदार होने पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी है, तथा चौक व विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी है तथा जमकर खरीदारी की गई है।