प्रयागराज: ईद के चांद का दीदार होने पर एक दूसरे को मुबारकबाद देकर शहर के विभिन्न स्थानों पर जमकर हुई आतिशबाजी
आज बुधवार की देर शाम को हर रोजेदार की नजर आसमान की तरफ थी,तथा देर शाम को ईद के चांद का दीदार हो गया, चांद का दीदार होते ही रोजेदारों ने एक दूसरे को चांद की मुबारकबाद दी है, जैसे ही चांद का दीदार हुआ उसके बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की है, चांद का दीदार होने पर कल बुधवार को विभिन्न स्थानों पर ईद मनाई जाएगी, चांद दिखाई देने के बाद ही ईद का पर्व मनाया जाता है।