प्रयागराज: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय दृष्टिबाधित छात्रावास से विभिन्न मार्गों पर निकाली गई रैली
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदाता जागरूकता (स्वीप)कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिला प्रशासन के नेतृत्व में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह का अभियान चलाया जा रहा है, आज बुधवार को श्रवण बाधित बच्चों के विशेष विद्यालय उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय तथा अन्य दिव्यांगजनों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई, तथा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाया गया।