प्रयागराज: प्रयागराज में रीता जोशी, केशरी देवी का टिकट कटा, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी व फूलपुर से प्रवीण पटेल बने भाजपा प्रत्याशी
भाजपा ने फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण सिंह पटेल और इलाहाबाद संसदीय सीट से नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। प्रवीण पटेल वर्तमान में फूलपुर से विधायक हैं, जबकि नीरज त्रिपाठी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल स्व. केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र और इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता हैं। भाजपा ने वर्तमान दोनों सांसदों का टिकट काट दिया।