बलरामपुर: सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फन कैंप का आयोजन, 500 बच्चों ने जिपलाइन, वाटर एक्टिविटी और डीजे पर किया डांस
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक दिवसीय फन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से छठी कक्षा तक के करीब 500 बच्चों ने हिस्सा लिया। फन कैंप सुबह 7बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति की संयुक्त निर्देशिका सुजाता आनंद और निदेशक सुयश कुमार ने रिबन काटकर किया। नर्सरी, यूकेजी और एलकेजी के बच्चों ने रेन डांस किया।