बलरामपुर: खलवा मोहल्ले में अवैध निर्माण पर नगर पालिका परिषद ने की कार्रवाई, तोड़वाया गया अवैध निर्माण, जारी की गई नोटिस
बलरामपुर के नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत खलवा मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण की नियत से सड़क पर रात में ही पाइप डालकर अवैध तरह से ब्रेकर का निर्माण कर दिया गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू को दी। पालिका कर्मचारी पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण तोड़वाया गया और नोटिस जारी किया गया।