बलरामपुर: जिले में 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, कुल 2305 मरीजों का किया गया उपचार
बलरामपुर के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलरिहा हिसामपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 2305 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया।