छतरपुर: नौगांव: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक की मौत, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी, एसपी ऑफिस के बाहर धरना
छतरपुर के नौगांव में 34 वर्षीय विकास अहिरवार की संदिग्ध मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने एक युवती पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे आरोप लगाया है। मृतक के परिजन के पास कथित सुसाइड नोट और अन्य सबूत मिलने का दावा किया गया है। भीम आर्मी ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है।