🚨 कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!
भागलपुर के सबौर प्रखंड में परसदीह-बैजनाथपुर मार्ग पर बना पुल हुआ जर्जर। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की जल्द मरम्मत और कार्रवाई की मांग।
भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत परसदीह से बैजनाथपुर होकर सबौर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पुल की जर्जर स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पुल की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों को डर है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब पुल की जांच कर आवश्यक मरम्मत अथवा नए पुल के निर्माण की मांग की है।
#Bhagalpur #Sabour #BridgeNews #BiharNews #MandarTimesNews #BreakingNews #PublicIssue #RoadSafety #Bihar #NewsUpdate