हरदोई: कांग्रेस SIR में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल एजेंट को सम्मानित करेगी, कार्यालय पर हुई बैठक में लिया गया निर्णय
Hardoi, Hardoi | Dec 5, 2025 हरदोई में शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शुक्रवार 12 बजेको शहर कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने की, जबकि संचालन शहर उपाध्यक्ष व प्रभारी उमा राजवंशी ने किया। इस बैठक में 'SIR अभियान' पर जोर दिया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल एजेंट को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।