हरदोई: लखनऊ चुंगी पर मंडी चौकी इंचार्ज को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Dec 5, 2025 कोतवाली शहर क्षेत्र के लखनऊ चुंगी पर मंडी चौकी इंचार्ज बासु कुमार सिंह को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। चौकी इंचार्ज मौके पर जाम खुलवाने में व्यस्त थे, तभी बिलग्राम रोड की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक मुड़कर उन्हें टक्कर मार दी। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।