हरदोई: मम्मरपुर गांव के बाहर झोपड़ी में सो रहे युवक पर जंगली जानवर ने किया हमला, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Dec 5, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के मटेहना गांव निवासी शिवकुमार सिंघाड़े की खेती करते थे।अभी लगभग 15 दिन पहले अपनी ससुराल कोतवाली शहर क्षेत्र के मम्मरपुर आये थे यंहा गांव से 500 मीटर दूरी पर शिवकुमार ने झोपड़ी डाल रखी थी और वहीं पर सिंघाड़े सूखने के लिए डाल रखे थे। परिजनों ने बताया कि शिवकुमार वही झोपड़ी डालकर रह रहे थे।