कोंडागांव: संभागायुक्त डोमन सिंह ने मसोरा धान खरीदी केंद्र में किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह ने आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे ग्राम मसोरा स्थित धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टोकन वितरण, नमी परीक्षण, तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता और अवैध धान रोकने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।