कोंडागांव: हाई स्कूल बवई में माकडी पुलिस द्वारा चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चन्द्रा के निर्देशन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा शुक्रवार को हाई स्कूल बवई शिविर आयोजित कर उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों को सायबर अपराध के साथ-साथ महिला अपराध यातायात के नियम नवीन आपराधिक कानून व नशामुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई.इस दौरान स्कूल के शिक्षकगण एवं समस्त छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें.