कोंडागांव: बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज जी की मूर्ति का हुआ अपमान, समाज ने कार्रवाई के लिए कोतवाली में दिया आवेदन
कोण्डागांव के बंजारा समाज के द्वारा शुक्रवार को कोंडागांव कोतवाली में पहुच कर समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटना की जानकारी देकर कार्यवाही की मांग की है.बुधवार की रात्रि में कोण्डागांव के जय माता दी मोबाईल संचालक द्वारा सेवालाल चौक में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।कार्यक्रम के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा असम्मानजनक हरकते की.