रॉबर्ट्सगंज: जुगैल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का होगा समाधान, पिपरा, गरदा और जोरावा में लगेगा मोबाइल टावर
सोनभद्र के दूरस्थ जुगैल क्षेत्र की तस्वीर अब बदलने वाली है। वर्षों से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है,पिपरा, गरदा और जोरावा में बीएसएनएल 4-जी मोबाइल टॉवर स्थापित करेगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के प्रयास से इन तीन अतिरिक्त टॉवरों को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही जुगैल ग्राम पंचायत में कुल पांच मोबाइल टॉवर लगेंगे।