नपा अध्यक्ष विनय 31 वर्षों से निभा रहे भाई-बहन के स्नेह का रिश्ता
राखी की डोर से जुड़ा अनोखा रिश्ता, बच्चों ने नपा अध्यक्ष को बांधी राखी तो मिला साथ निभाने का वादा
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने मोहल्ले साहबगंज तुरहा टोली में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहनों से राखी बंधवाकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह की तीन दशक पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया।
छोटी-छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी बहनों तक ने नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया। बहनों के स्नेह और आत्मीयता से पूरा माहौल भावुक एवं उल्लासपूर्ण रहा। नपा अध्यक्ष ने कहा कि 31 वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों से राखी बंधवाना उनके लिए केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भावनाओं और आत्मीय रिश्तों का पर्व है। उन्होंने कहा की बहनों का प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी बहनों तक का अपनापन उन्हें हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है.......
#KushinagarNews #padraunanagarpalika #padrauna #rakshabandhan विनय जायसवाल Manish Kumar Jaiswal