कर्वी: एसपी चित्रकूट ने लोढ़वारा के हनुमान मंदिर में हुई चोरी के घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस टीमें गठित
एसपी चित्रकूट अरुण कुमारसिंह ने आज सोमवार की शाम 4:00 बजे कर्वी के लोढ़वारा हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटनास्थल का निरीक्षण किया है। और घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया है। बीते रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने हनुमान मंदिर से मूर्तियां के मुकुट और बेस कीमती सोने, चांदी के आभूषण चोरी कर लिया था।