शाहपुरा: मदरसा इस्लामिया देशवालियां में ग्रीष्मकालीन बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित निशुल्क क्लासेज का शुभारंभ हुआ
शाहपुरा में राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित नि:शुल्क क्लासेज का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। मदरसा इस्लामिया देशवालियान में दोपहर बाद 2 बजे करीब आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज कारी उमर फारूक साहब ने तिलावत-ए-कुरान से की। एक माह तक ये विशेष कार्यक्रम चलेगा।