भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र में मानसिक प्रताड़ना से परेशान युवती के आत्महत्या मामले में एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जनपद भदोही के डुडवा धरमपुर गांव में मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 21 वर्षीय युवती नाजिया ने आत्महत्या कर ली थी। घटना 26 मार्च 2025 की है, जब नाजिया ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभ में परिजनों ने कारण नहीं बताया, लेकिन बाद में न्यायालय के आदेश पर 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।