भदोही: लगातार हो रही बारिश के कारण एमबीएस राजकीय अस्पताल में हुआ जलभराव
भदोही जिले में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहर का स्टेशन रोड पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश का पानी भदोही के एमबीएस राजकीय चिकित्सालय परिसर में भी घुस गया। बताया गया कि सुबह करीब 10 बजे अस्पताल परिसर चारों ओर पानी से भर गया था।