बंशीधरनगर (नगर उंटारी): जासा पहुंचे डीसी ने SIR-2026 की समीक्षा की, मुसहर परिवारों की समस्याएं सुनीं
SIR-2026 के तहत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा को लेकर गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने बुधवार को नगर उंटारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नरही के जासा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वन भूमि पर झोपड़ियों में रह रहे मुसहर परिवारों से मुलाकात कर मतदाता सूची से संबंधित उनकी समस्याओं की जानकारी ली।जासा गांव में करीब 20 झोपड़ियों में मुसहर परिवार