बक्सर: महदह पुलिस केंद्र में नव-नियुक्त सिपाहियों को अनआर्म्ड कॉम्बैट प्रशिक्षण, जवान सीख रहे आत्मरक्षा के गुर
Buxar, Buxar | Apr 9, 2026 महदह स्थित पुलिस केंद्र में नव-नियुक्त सिपाहियों को अनआर्म्ड कॉम्बैट (यूएसी) का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिपाहियों को बिना हथियार के आत्मरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थितियों में प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना है।