तिलहर: मीरानपुर कटरा में रामलीला मेला गेट निर्माण को लेकर विवाद, जमीन स्वामी ने धरने पर बैठा
मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। श्री रामलीला मेला भूमि पर गेट निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। निजी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए जमीन स्वामी अशोक कुमार गुप्ता व पुनीत गुप्ता धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि प्रशासन मेला आयोजन की अनुमति गाटा संख्या 684 पर देता है।