घोसी: एआईएमआईएम ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सीओ घोसी को सौंपा पत्रक, कार्रवाई की मांग की
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष फैज अहमद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पैगम्बर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्रा को शुक्रवार दो बजे पत्रक सौप कारवाई की मांग किया है। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष फैज अहमद ने पत्रक में आरोप लगाया है कि यति नरसिंहा नंद सरस्वती द्वारा अपमानजनक टिप्पणी किया है।