घाटोल: राजकीय प्राथमिक स्कूल डूंगरीपाड़ा में हस्तनिर्मित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन
घाटोल उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनपुरा के अधीनस्थ विद्यालय राप्रावि डूंगरीपाड़ा में हस्त निर्मित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार संस्था प्रधान बाबूलालजी निनामा व कार्यरत शिक्षिका राजबाला डामोर एवं शिक्षक जितेंद्र पाटीदार द्वारा कक्षा 1से 5 के विद्यार्थियों के हस्तनिर्मित मॉडल प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया।