गोवर्धन: गोवर्धन में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया पौधारोपण
प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत रविवार को गोवर्धन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत गोरवा वन ब्लॉक, गोवर्धन फॉरेस्ट रेंज कार्यालय के निकट आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने पौधारोपण किया।