बरेली: बरेली में विद्युत मंडल मार्ग होगा चौड़ा, दुकानों के चबूतरे तोड़े जाएंगे
नगर परिषद 20 साल पहले बने विद्युत मंडल पहुंच मार्ग पर फिर से सड़क निर्माण कराने जा रही है। यह मार्ग पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक के कार्यकाल में रामलीला मैदान से लगकर बनवाया गया था। रामलीला मैदान पर बरेली हिंदू उत्सव समिति ने पक्की दुकानों का निर्माण कराया था।