थरथरी: शिक्षकों की कमी के कारण अमेरा का संस्कृत विद्यालय छह महीने से बंद
थरथरी प्रखंड के अमेरा गांव स्थित डॉ. रामस्वरूप संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय में जनवरी 2026 से पठन-पाठन पूरी तरह बंद है। विद्यालय के एकमात्र शिक्षक उमाकांत पाण्डेय के सेवानिवृत्त होने के बाद यहां किसी अन्य शिक्षक की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है। इससे विद्यालय में नामांकित करीब 70 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।